home page

मां अंगारमोती में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य पूजा और भंडारे का आयोजन

 | 
मां अंगारमोती में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य पूजा और भंडारे का आयोजन


मां अंगारमोती में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य पूजा और भंडारे का आयोजन


मां अंगारमोती में अष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य पूजा और भंडारे का आयोजन


धमतरी, 26 मार्च (हि.स.)।नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां अंगारमोती मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मां अंगारमोती ट्रस्ट द्वारा पारंपरिक विधि-विधान से भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

सुबह से ही मंदिर में पूजा-पाठ का सिलसिला शुरू हो गया। विधि-विधान के साथ माता की आराधना की गई। इस दौरान पेन पुरखाओं का आगमन हुआ, जिन्होंने डांग डोरी और पारंपरिक बाजा के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया। पेन पुरखाओं ने नवरात्रि के दौरान की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम होते ही मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भंडारा देर रात तक चलता रहा।

कार्यक्रम में जीवराखन मरई, माधव सिंह ठाकुर, शिवचरण नेताम, दाऊ कृष्ण कुमार गुप्ता, तुकाराम मरकाम, डॉ ए आर ठाकुर, ठाकुर नेताम, ईश्वर नेताम, मानसिंह मरकाम, ओंकार नेताम, उदय नेताम, ढालू राम ध्रुव, भगत उईके, गणेश्वर ध्रुव, शिव नेताम, सुदर्शन ठाकुर, अर्जुन कोर्राम, राजेंद्र पडोटी, घनश्याम ध्रुव, होमन सिंह कतलाम, शेषकुमार ध्रुव, नंदा ध्रुव, गीता नेताम, चंद्रकला नेताम, बुधनतींन नेताम, अनिता ध्रुव, प्रेमलता नेताम, वेदप्रकाश ध्रुव, बंटी मरकाम, कृष्णा मरकाम, तीजेंद्र कुंजाम, रामेश्वर मरकाम, युवराज मरकाम, हेमंत छेदैया, खिलेश नेताम, नन्दकिशोर नेताम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा