home page

(संशाेधित) प्रेमिका की चरित्र पर शंका, चाकू मारकर प्रेमी ने की हत्या

 | 
(संशाेधित) प्रेमिका की चरित्र पर शंका, चाकू मारकर प्रेमी ने की हत्या


(संशाेधित) प्रेमिका की चरित्र पर शंका, चाकू मारकर प्रेमी ने की हत्या


धमतरी, 04 अक्टूबर (हि.स.)। राईसमिल में काम करने वाली प्रेमिका की चरित्र पर शंका कर प्रेमी युवक ने उनके कमरे में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला किया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया था, जहां घटना के दो दिन बाद आज रव‍िवार को उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कुरूद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुरूद-भोथली रोड पर संचालित एक राईसमिल में कोंडागांव क्षेत्र निवासी युवती अनीता मंडावी रेजा का कार्य करती थी। उसी राईसमिल में भाठागांव निवासी दुलेश्वर टंडन भी कार्य करता था। यहां से दोनों की पहचान हुई और यह पहचान प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गया। इस बीच प्रेमी दुलेश्वर टंडन ने राईसमिल से काम छोड़ दिया। इस दौरान दोनों की बातचीत बंद हो गई। ऐसे में दुलेश्वर टंडन अपनी प्रेमिका अनीता मंडावी की चरित्र पर शंका कर किसी दूसरे युवक से बातचीत करने की बात को लेकर वह आक्रोश में दो अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे राईसमिल पहुंचा। इस दौरान अनीता मंडावी राईसमिल से कार्य कर अपनी सहेली के साथ अपने कमरे में आराम कर रही थी, तभी अचानक दुलेश्वर टंडन उनके कमरे में घुसकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना को देखने के बाद सहेली ने बीचबचाव की कोशिश की, तो आरोपित दुलेश्वर टंडन वहां से भाग निकले। इधर अनीता मंडावी खून से लथपथ होकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

युवती की अस्पताल में मौत

घटना की खबर पर राईसमिल के कर्मचारियों ने उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए कुरूद अस्पताल पहुंचाया, जहां युवती की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी रिफर किया गया। घटना के दो दिनों बाद चार अक्टूबर को अस्पताल में अनीता मंडावी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव स्वजन को सौंप दिया है। इधर घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित प्रमी दुलेश्वर टंडन के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर उसके पास से हमला में प्रयुक्त चाकू को जब्त किया। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा