home page

दो ग्रामीणों पर तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीण के घर मिला तेंदुए का शव

 | 
दो ग्रामीणों पर तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीण के घर मिला तेंदुए का शव


दो ग्रामीणों पर तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीण के घर मिला तेंदुए का शव


धमतरी, 01 अगस्त (हि.स.)। रात में एक तेंदुए ग्रामीण के घर में घुसकर दो ग्रामीणों पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया। गंभीर हालत में ग्रामीणों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन कुछ समय बाद गांव के एक ग्रामीण के घर में तेंदुए की लाश मिली। वन विभाग शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है और तेंदुए की मौत का कारण जानने जुटी हुई है। घायलों और उनके स्वजन से भी तेंदुए की मौत को लेकर पूछताछ हो रही है। तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नगरी ब्लाक के बिरगुड़ी रेंज अंतर्गत ग्राम कर्राघाटी में 31 जुलाई की रात को एक तेंदुए ग्रामीण के घर में प्रवेश किया। यहां ग्रामीण धरम उर्फ हेमंत नेताम पुत्र बहादुर सिंह और गांधी राम पुत्र फागुराम पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों पर जब ग्रामीणों व स्वजन की नजर पड़ी, तो दोनों को उपचार के लिए गंभीर हालत में नगरी अस्पताल में भर्ती कराया। इधर गांव में तेंदुए आने और दो ग्रामीणों को घायल करने की सूचना ग्रामीणों के माध्यम से वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों तक पहुंची, तो विभाग की टीम गांव पहुंची। तेंदुए को ढूंढने देर रात तक मशक्कत की, लेकिन रात में नहीं मिला। एक अगस्त की सुबह तेंदुए मृत हालत में गांव के ही अंजोर सिंह नेताम पुत्र राजाराम के घर के भीतर मिला। तेंदुए के शव को वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विभाग ले गए और तेंदुए के मौत का कारण जाने टीम जुट गई है।

तेंदुए के शव मिलने व ग्रामीणों पर हमला के संबंध में वन विभाग के एसडीओ संजय राउतिया ने आज बताया कि वन्यप्राणी हमले में घायल ग्रामीणों को विभाग की ओर से तत्काल राहत राशि प्रदान की गई है। धरम नेताम को पांच हजार रुपये तथा गांधी राम को एक हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता दी गई है। उन्होंने बताया कि शासन के नियमानुसार आगे की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा