home page

सुशासन तिहार की शुरुआत: पेंशन ई-केवाईसी का त्वरित निपटारा, नक्शा प्रोजेक्ट की मिलेगी जानकारी

 | 
सुशासन तिहार की शुरुआत: पेंशन ई-केवाईसी का त्वरित निपटारा, नक्शा प्रोजेक्ट की मिलेगी जानकारी


धमतरी, 04 मई (हि.स.)। प्रदेशभर में “सुशासन तिहार 2026” की शुरुआत के साथ ही धमतरी नगर निगम क्षेत्र में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का अभियान शुरू हो गया है।

इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों में तेजी लाना है, साथ ही नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है। नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा चार मई से 10 जून 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विभिन्न वार्डों में जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनमें उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी और समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।

अभियान की शुरुआत आज सोमवार को नाग देव मंदिर चौक के पास आयोजित शिविर से हुई, जहां महापौर रामू रोहरा ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। पहले दिन विभिन्न विषयों से जुड़े 23 आवेदन प्राप्त हुए तथा मौके पर ही पेंशन हितग्राहियों का ई-केवाईसी किया गया, वहीं नक्शा प्रोजेक्ट के अंतर्गत आरओआर संबंधी जानकारी भी नागरिकों को प्रदान की गई। आयुक्त प्रिया गोयल ने मुख्यालय स्तर पर उपायुक्त पीसी सार्वा को नोडल अधिकारी तथा सहायक अभियंता महेंद्र सिंह जगत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है और क्लस्टरवार शिविर संचालन के लिए उप अभियंताओं एवं एआरआई की जिम्मेदारी तय की गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छह मई को सामुदायिक भवन (सरदार वल्लभभाई पटेल, बठेना वार्ड), 08 मई को नूतन स्कूल परिसर (सुंदरगंज, औद्योगिक वार्ड), 11 मई को उमंग चौक सामुदायिक भवन (नवागांव, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड), 13 मई को नंदी चौक सामुदायिक भवन (जालमपुर, महंतघासीदास, कोष्टापारा वार्ड), 15 मई को झूलेलाल धर्मशाला (सदर उत्तर, ब्राह्मण पारा, साल्हेवारपारा वार्ड), 18 मई को सिंधी धर्मशाला (आमापारा, मकेश्वर वार्ड), 20 मई को मनी कंचन के पास सामुदायिक भवन (विंध्यवासिनी, दानीटोला, महिमा सागर वार्ड), 22 मई को शांति चौक कला मंच (जोधापुर, सोरिद वार्ड), 28 मई को दुर्गा मंदिर कला मंच (स्वामी विवेकानंद, डाक बंगला वार्ड), एक जून को सत्संग भवन (रामपुर, गोकुलपुर, महात्मा गांधी वार्ड), तीन जून को मराठा मंगल भवन (सदर दक्षिण, बांसपारा, मराठा पारा वार्ड), पांच जून को इंडोर स्टेडियम हाल (पोस्ट ऑफिस, डॉ. अंबेडकर, रामसागर पारा वार्ड), आठ जून को नाथू जी जगताप हाई स्कूल (रिसाईपारा, नयापारा, टिकरापारा वार्ड) तथा 10 जून को आदर्श कन्या स्कूल (बनियापारा, मोटर स्टैंड वार्ड) में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं, जिससे सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जा

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा