home page

धमतरी : दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

 | 
धमतरी : दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन


धमतरी, 21 जुलाई (हि.स.)। दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई ने शहर के गांधी मैदान में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने आरोप लगाया कि, छात्रों की मांगों को दबाने के लिए बल प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए घटना की निंदा की।

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि संगठन छात्र हितों और पेपर लीक के मामलों को लेकर लगातार आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को सुनने के बजाय उन पर बल प्रयोग किया गया, जिसका एनएसयूआई विरोध करता है। उन्होंने छात्र हितों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रखने की बात कही। इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई।

इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक लेखराम साहू, शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय गौतम वाधवानी, योगेश शर्मा, राकेश मौर्य, गौरव दास, पारसमणि साहू, प्रवीण साहू, यश चंद्राकर, रोशन वंदे, योगेश साहू, मयंक ध्रुव, तामेश्वर भोयर, नोमेश सिन्हा, सुदीप सिन्हा, संजू साहू, सूरज पासवान सहित एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा