home page

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर कोरबा नगर एवं जिले को बजट में मिली करोड़ों की सौगातें

 | 
कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर कोरबा नगर एवं जिले को बजट में मिली करोड़ों की सौगातें


कोरबा, 24 फरवरी (हि. स.)। कोरबा नगर विधायक, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयासों से कोरबा नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ पूरे जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क निर्माण, पुल पुलिया का निर्माण, शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण की स्वीकृति बजट में प्राप्त हुई है।

कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण कार्य 5 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इसके अतिरिक्त अलग-अलग विभागों के माध्यम से कई अन्य स्वीकृत बजट में प्राप्त हुई है।कोरबा शहर के सीएसईबी चौक कोरबा के पास वाइस सेफ रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य, बरबसपुर यार्ड के पास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य के साथ साथ कोरबा चापा गेवरा रेल लाइन में दो स्थान पर ओवर ब्रिज निर्माण सर्वेक्षण हेतु 16 करोड़ की स्वीकृति मिली है।

जिले के इन ग्रामीण मुख्य सड़कों को मिली स्वीकृति

📍 कटघोरा से जेजरा चौक मार्ग का फोरलेन चौड़ीकरण,

📍 सुतर्रा मार्ग पर खोलार नाला में उच्च स्तरीय पल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण

📍 सीपत बलौदा कोरबा मार्ग पर हसदु नदी में उच्च स्तरीय पल एवं पहुंच मार्ग निर्माण

📍महोरा से चिचोली मार्ग 12 किमी का निर्माण

📍 लेमरू, नाकिया, विमलता मार्ग 10 किमी का मजबूतीकरण कार्य

📍 कोथारी सोहागपुर से उमरेली मार्ग का उन्नयान निर्माण 10 किमी

📍 पोड़ी उपरोड़ा के सीपत पारा से खरवार पारा ग्रामीण मार्ग लंबाई 6 किलोमीटर

📍 पौड़ी उपरोड़ा के कुर्था पारा प्राथमिक शाला से कासाबहरा पहुंच मार्ग लंबाई 6 किलोमीटर

📍पोड़ीउपरोड़ा के पचधार पहुंच मार्ग लंबाई 5 किलोमीटर

राज्य शासन के बजट में कोरबा नगर निगम क्षेत्र और समूचे जिले के महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव,वित्त मंत्री ओपी चौधरी का विशेष आभार व्यक्त किया।

स्कूल शिक्षा विभाग में प्रदेश के ढाई सौ प्राथमिक शाला भवन निर्माण की स्वीकृति मिली है इसमें से कोरबा जिले के 22 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण को स्वीकृति प्राप्त हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी