home page

कोंडागांव पुलिस ने आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग कपड़े व मिठाइयां देकर मनाई दिवाली

 | 
कोंडागांव पुलिस ने आत्मसमर्पित भाई-बहनों संग कपड़े व मिठाइयां देकर मनाई दिवाली


कोंडागांव, 07 नवंबर (हि.स.)। दीपावली के पावन पर्व पर कोंडागांव जिला पुलिस बल ने एक बार फिर संवेदनशीलता की मिसाल पेश किया है। पुलिस अधीक्षक कोंडागांव पंकज चंद्रा के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों ने आज शनिवार काे स्थानीय पुनर्वास केंद्र देवखरगांव का दौरा कर वहां निवास कर रहे आत्मसमर्पित भाई-बहनों और उनके परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिस बल द्वारा सभी आत्मसमर्पित बंधुओं को दीपावली की बधाई संदेश देते हुए नए वस्त्र और मिठाइयां वितरित की गईं।

अधिकारियों ने कहा कि हिंसा का मार्ग छोड़कर लोकतंत्र और विकास पर विश्वास जताने वाले ये भाई-बहन अब हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें मुख्यधारा में हर संभव सहयोग देना और उनके त्योहारों को खुशहाल बनाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। इस पहल से पुनर्वास केंद्र में रह रहे परिवारों के चेहरों पर भारी उत्साह और खुशी देखी गई। उक्त कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल सेल) सिद्धार्थ बघेल, रक्षित निरीक्षक मनीष सिंह राजपूत, प्र आर खोगेश्वर कौशिक सहित नक्सल सेल के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे