home page

सामूहिक दुष्कर्म के सभी पांच आरोपित गिरफ्तार

 | 
सामूहिक दुष्कर्म के सभी पांच आरोपित गिरफ्तार


कोंडागांव, 06 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के काेण्डागांव जिले के ईरागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पीड़िता के गांव के घर में आरोपित होली खेलने के बहाने घर में घुसे। आरोपितों ने पीड़िता की मां को किसी काम से घर के बाहर भेज दिया और जबरन दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आज शुक्रवार काे नाबालिग सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ईरागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पीड़िता के गांव के घर में आरोपित होली खेलने के बहाने घर में घुसे। आरोपितों ने पीड़िता की मां को किसी काम से घर के बाहर भेज दिया और जबरन दुष्कर्म किया। एक युवक घर के सामने रखवाली कर रहा था। पीड़िता के मां के घर आने के बाद शाेर मचाने पर पांचो युवक फरार हाे गये। इस घटना के बाद पीड़िता ईरागांव थाने में पहुंची और एफआईआर दर्ज करवायी। जिसके बाद पुलिस ने पांचो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपितों में कुछ आरोपीत बालिग और कुछ नाबालिग हैं। ये सभी आरोपित बिंझे गाँव के निवासी हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे