home page

जांजगीर चांपा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रमुख घोषणाएं

 | 
जांजगीर चांपा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रमुख घोषणाएं


जांजगीर-चांपा, 14 जून (हि. स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले के पोड़ी (राछा) में आयोजित सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने रामसागर तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु 50 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही आजीविका संवर्धन एवं स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आजीविका भवन निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने साहू समाज भवन निर्माण हेतु 15 लाख रुपये की घोषणा, नवागढ़ में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह भवन के निर्माण की भी घोषणा की। इसके अलावा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत पोड़ी में धान खरीदी केंद्र प्रारंभ करने की घोषणा की गई।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT