डोंडकी में नौ कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन,जुटे ग्रामीण
धमतरी, 18 अक्टूबर (हि.स.)। ग्राम डोंडकी में आदर्श नवयुवक दुर्गोत्सव समिति की ओर से शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर रविवार को नौ कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री एवं धमतरी की पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रियंका सिन्हा विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया और कन्या भोज में सहभागिता की।
इस अवसर पर प्रियंका सिन्हा ने कहा कि नवरात्र शक्ति की आराधना का पर्व है। भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का स्वरूप माना गया है। नौ कन्या पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा, सम्मान और आदर प्रकट करने का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना के साथ ही हमें अपने जीवन में महिलाओं और बेटियों के सम्मान, सुरक्षा एवं शिक्षा को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सामाजिक परिदृश्य में बेटियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। बेटियां परिवार और समाज की शक्ति हैं। उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करने चाहिए। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव और सेवा भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष हितेश सिन्हा, भागवत सिन्हा, नारायण सिन्हा, सिन्हा समाज के जिला अध्यक्ष चंद्रहास सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, राजू सिन्हा, राजकुमार सिन्हा, हेमशंकर सिन्हा, अधिवक्ता नंदकुमार, कुशल सिन्हा, गणेश सिन्हा, प्यारे लाल, रामकुमार सिन्हा, धनेश्वर, गोलू निषाद, दीपक सिन्हा, भेषु सिन्हा, संजय यादव, भोला साहू, मोहन बघेल, मोपेश सिन्हा, लालचंद, यमन देवांगन, ऋषभ सिन्हा, अजय देवांगन, अग्नू नराम, टुकेश सिन्हा, गुलशन साहू, आशीष सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे
हंकारा में कन्या भोज के बाद बंटा प्रसाद
ग्राम हंकारा में नवयुवा दुर्गोत्सव समिति द्वारा धूमधाम से नवरात्रि का पर्व मनाया गया। हवन- पूजन, नौ कन्या भोज के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम साहू, देवप्रसाद साहू, भीषम साहू, मनहरण ध्रुव, रामेश्वर गोस्वामी, लीलाराम साहू, गिरिजा साहू, रविकांत साहू, गोरक साहू, रोशन साहू, पुनिता साहू, रामचरण साहू, मुरली साहू, महेद्र साहू, गोपाल पटेल, भोज ध्रुव, मंगतू साहू, मगलू साहू, चित्रसेन साहू, टोपू साहू आदि उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

