home page

बस्तर के जूनियर बाल वैज्ञानिकों ने राज्यस्तरीय सेमिनार में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

 | 
बस्तर के जूनियर बाल वैज्ञानिकों ने राज्यस्तरीय सेमिनार में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन


जगदलपुर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित सी .टी.ई. कॉलेज रायपुर में आज शनिवार को राज्यस्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 संभावनाएं एवं चुनौतियां” था। इसमें प्रदेश भर से चयनित विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने वैज्ञानिक विचारों एवं नवाचारी दृष्टिकोण की प्रस्तुति दी।

संगोष्ठी में बस्तर संभाग से कुमारी अंजली ध्रुव, श कन्या क्रमांक-2, जगदलपुर तथा लक्ष्य शर्मा, बस्तर हाई स्कूल, जगदलपुर ने सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दोनों विद्यार्थियों ने वर्ष 2047 तक भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की संभावनाओं, सौर एवं पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों, ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन तथा ऊर्जा भंडारण की चुनौतियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

बस्तर की टीम जिला कलेक्टर आकाश छिकारा, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल तथा नोडल अधिकारी बी.एस. रामकुमार, जय नारायण पाणिग्रही, दीप्ति ठाकुर के मार्गदर्शन में बच्चों ने तैयारी की है। विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में श्रीमति दीप्ति ठाकुर, मनीष कुमार अहीर, मुकेश कुमार अहीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कार्यक्रम में डॉ. अर्चना वर्मा राज्य समन्वयक, प्राचार्य शेफाली मिश्रा, टी.ई. कॉलेज, रायपुर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. नरेंद्र कुमार चक्रधारी, सहायक प्राध्यापक; डॉ. बी.आर. शर्मा, प्राध्यापक; डॉ. रवि शर्मा, सहायक प्राध्यापक तथा श्रीमती मंजूषा तिवारी, व्याख्याता शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में बी.एड. एवं एम.एड. के छात्र-छात्राओं ने योगदान दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे