home page

राजधानी में गोली बारी भाजपा का जंगल राज शुरू : कांग्रेस

 | 
राजधानी में गोली बारी भाजपा के जंगल राज शुरू  कांग्रेस

रायपुर में एक युवक को सरेआम गोली मारे जाने की घटना पर कांग्रेस ने कड़ी निंदा करते हुए चिंता व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि राजधानी में गोली बारी भाजपा के जंगल राज की धमकी का परिणाम है। इसे बहुत दुर्भाग्यपूर्ण माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने प्रदेश में बनते हुए एक हफ्ते के भीतर ही अपराधियों को हौंसला दिलाया है, और अपराधी बेलगाम हो गए हैं जिससे सरेआम लोगों की हत्याएं हो रही हैं और गोलियां चल रही हैं। प्रदेश में एक बार फिर से वही आतंकी घड़ी लौट आई है जो 2018 में पहले भी था, जब गोलियां मारकर लोगों को लूटा जाता था और अपराधी पकड़े नहीं जाते थे। एक बार फिर से गोलियां चलाई जा रही हैं और अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। यह भारतीय जनता पार्टी का जंगलराज है जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर से वापस आ गया है। 

उन्होंने कहा कि नई सरकार सत्ता प्राप्ति का मौज मना रही भाजपा के चुने हुये विधायक नेता सरकार में अपनी भागीदारी जुगत लगाने में लगे हुये हैं आपसी गुटबाजी के कारण मंत्री मंडल का गठन नहीं हो पा रही है। एक हफ्ते में ही भाजपा की नई सरकार बेचारी और दिग्भ्रमित दिखने लगी है जिसके कारण अपराधी और अराजकतत्व फिर सर उठाने लगे है। राज्य में नक्सल गतिविधियां बढ़ गई है, अपराधी सरेआम गोलियां चला रहे है यह स्थिति राज्य के नागरिको के लिये चिंता पूर्ण है।