home page

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

 | 
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं


बलरामपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने आज सोमवार को कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान लोगों ने रोजगार, पेयजल, राशनकार्ड, बिजली और राजस्व से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन सौंपे।

कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर पात्रता के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, इसलिए उनके आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। साथ ही आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई और प्रकरण की स्थिति की जानकारी भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा।

जनदर्शन के दौरान अपर कलेक्टर आर.एन. पांडे, प्रमोद गुप्ता सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय