home page

बाबा रामदेव मंदिर के भादवा मेले में जम्मा जागरण 21 सितंबर काे

 | 
बाबा रामदेव मंदिर के भादवा मेले में जम्मा जागरण 21 सितंबर काे


जगदलपुर, 14 सितंबर (हि.स.)। निगम क्षेत्र अंतर्गत संतोषी वार्ड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में भादवा मेले की शुरुआत हो गई है। 22 सितंबर तक चलने वाले मेले में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और रात में भजन-कीर्तन का आयाेजन हाेगें। मेले का सबसे बड़ा आकर्षण 21 सितंबर की रात होने वाला जम्मा जागरण रहेगा, जिसमें राजस्थान के भजन गायक दिनेश माली बाबा रामदेव के भजनों की प्रस्तुति देंगे।

मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया राजपुरोहित ने बताया कि बाबा रामदेव मंदिर में भादवा मेला हर साल श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित होता है। बाबा रामदेव को राजस्थान साहित देश के कई हिस्सों में लोक-देवता के रूप में पूजा जाता है। मेले के शुभारंभ पर बाबा रामदेव का अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दाैरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे परिसर में जन्मोत्सव जैसा उल्लास नजर आया। आयोजन की तैयारियां मंदिर समिति, नवयुवक समिति एवं महिला मंडल ने मिलकर कर रहे हैं। 21 सितंबर की रात मंदिर प्रांगण में रात 9 बजे से जम्मा जागरण होगा। राजस्थान के भजन गायक दिनेश माली पारंपरिक धुनों के साथ बाबा रामदेव के भजन प्रस्तुत करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे