तेज रफ्तार कार व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल
जगदलपुर, 25 जून (हि.स.)। जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम आरापुर में बीती रात एक तेज रफ्तार कार व बाइक में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भिजवाया, वहीं घायल युवक को उपचार के लिए मेकाॅज लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।
परपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़े आरापुर निवासी जयसिंह कच्छ 18 वर्ष बीती रात उसका दोस्त उसे लेने के लिए घर आया हुआ था। जिसे लेकर राजुर जा रहा था। इसी दाैरान जगदलपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ़्तार कार ने बाईक काे टक्कर मार दिया। इस घटना में जयसिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

