home page

जांजगीर : बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से हमला, एक आरोपित गिरफ्तार

 | 
जांजगीर : बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से हमला, एक आरोपित गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा, 7 मार्च (हि. स.)। अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमरताल में बीच-बचाव करने गए युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आज एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अमरताल निवासी फिरोज कुर्रे ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 मार्च 2026 की रात वह अपने घर में था। इसी दौरान घर के बाहर शोर-शराबे की आवाज सुनकर वह बाहर निकला। बाहर आकर देखा कि रूपेश उर्फ टिंगा (19 वर्ष) और एक विधि से संघर्षरत बालक घर के सामने आंगन में आपस में विवाद कर रहे थे।

फिरोज कुर्रे दोनों को समझाने और विवाद शांत कराने की कोशिश करने लगा। इसी बात से नाराज होकर रूपेश उर्फ टिंगा और उसके साथी ने नशे की हालत में फिरोज कुर्रे के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे जमीन पर गिरा दिया और अपने पास रखे चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया। हमला करते हुए आरोपिताें ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

हमले में फिरोज कुर्रे गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उसका इलाज बिलासपुर में जारी है।

घटना की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में आरोपित के खिलाफ अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत धारा 109 और 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपित रूपेश उर्फ टिंगा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि घटना में शामिल अपचारी बालक को कोरबा स्थित बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT