home page

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, साढ़े सात किलो गांजा जब्त

 | 
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, साढ़े सात किलो गांजा जब्त


धमतरी, 25 मई (हि.स.)। माेटरसाइकिल से गांजा की तस्करी करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से पुलिस ने जांच के दौरान सात किलो 724 ग्राम गांजा जब्त कर कार्रवाई की है। आरोपित गांजा को राजस्थान ले जा रहा था।

सिहावा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध रूप से गांजा लेकर देवभोग-मेचका मार्ग से सांकरा होते हुए राजस्थान ले जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम फारेस्ट जांच नाका सांकरा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक चालक को रोककर पूछताछ किया, तो संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। ऐसे में पुलिस ने जब बाइक की जांच की, तो माेटरसाइकिल में गांजा मिला। पुलिस ने तत्काल गांजा तस्कर मोंटू शर्मा 40 वर्ष निवासी मुंशीराम कालोनी, मुखर्जी नगर, उत्तर पश्चिम दिल्ली को गिरफ्तार किया। उसके पास बैग में रखे दो पैकेट एवं एक प्लास्टिक पालिथीन से सात किलो 724 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपित ने गांजा परिवहन एवं बिक्री संबंधी किसी भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, तो पुलिस ने आरोपित को विधिवत गिरफ्तार उसके खिलाफ कार्रवाई किया है। आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे आज साेमवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा