home page

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : हिट एंड रन के लंबित प्रकरणों को शीध्रता से निराकृत करने के निर्देश

 | 

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 26 फ़रवरी (हि.स.)। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में आज गुरुवार काे कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में टक्कर मार कर भागना मोटर यान दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर स्कीम (जिलास्तरीय हिट एंड रन समिति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

परिवहन विभाग द्वारा बताया कि जिले में 25 प्रकरणों में दुर्घटनाकारित वाहनों का पता चला है, जिसमें पेण्ड्रारोड क्षेत्र के 13, पेण्ड्र क्षेत्र के 7 और मरवाही क्षेत्र के 5 प्रकरण शामिल हैं। इनमें सेे 6 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों से लंबित प्रकरणों को शीध्रता से निराकृत कराने और पीड़ित व्यक्तियों को इस योजना का लाभ दिलाने कहा। इस योजना के तहत भारत सरकार हिट एंड रन मोटर दुर्घटनाओं के पीड़ितों को मृत्यु की स्थिति में 2 लाख रुपये (मृतक के कानूनी प्रतिनिधियों को) और गंभीर चोट के मामले में 50 हजार रुपये मुआवजा प्रदान करती है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक अविनाश मिश्रा, सभी एसडीएम एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल