home page

पुन्नी मेला की तैयारियों को लेकर कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने किया महादेवघाट का निरीक्षण

 | 
पुन्नी मेला की तैयारियों को लेकर कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने किया महादेवघाट का निरीक्षण


-सफाई-पेयजल और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

रायपुर , 22 नवंबर (हि.स.)। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन क्रमांक-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने आज रविवार काे महादेवघाट का निरीक्षण कर 24 नवम्बर 2026, मंगलवार को आयोजित होने वाले पुन्नी मेला की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेला स्थल पर श्रद्धालुओं एवं नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पुन्नी मेला के दौरान महादेवघाट पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जाएं।

जोन कमिश्नर श्रीमती पटेल ने जोन अधिकारियों को मेला स्थल पर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने तथा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुचारू रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम जोन-8 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक राकेश बंजारे एवं वार्ड सफाई सुपरवाइजर निखिलेश डहरिया उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल