home page

रोजगार दिवस पर दी गई वीबी जी राम जी योजना और क्यूआर कोड नवाचार की जानकारी

 | 
रोजगार दिवस पर दी गई वीबी जी राम जी योजना और क्यूआर कोड नवाचार की जानकारी


जांजगीर-चांपा, 7 सितंबर (हि. स.)।जांजगीर-चांपा जिले की ग्राम पंचायतों में सोमवार को चावल महोत्सव के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को वीबी जी राम जी योजना के तहत संचालित कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी गई। क्यूआर कोड नवाचार के एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणों को क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को बताया गया कि क्यूआर कोड के माध्यम से योजनाओं और उनके अंतर्गत संचालित कार्यों की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। साथ ही, सूचनाओं के स्वप्रगटीकरण में क्यूआर कोड की भूमिका से भी अवगत कराया गया। जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण रोजगार सहायकों और हितग्राहियों ने इसके उपयोग एवं लाभों को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

इस दौरान पीएम आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने, हितग्राहियों को नियमानुसार राशि का त्वरित हस्तांतरण और लंबित जियो-टैगिंग कार्य पूरा करने पर चर्चा हुई। आवास संबंधी समस्याओं के निराकरण के साथ स्व-सहायता समूहों की दीदियों को सामग्री आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़ने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

वीबी जी राम जी योजना के तहत संचालित कार्यों को समय-सीमा में पूरा कराने, मांग के आधार पर नए कार्य शुरू करने तथा प्राथमिकता वाले कार्यों की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान अभियान’ के तहत शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में आजीविका डबरी, नवा तरिया और वीबी जी राम जी के कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता, पारदर्शिता तथा निर्धारित मापदंडों के पालन को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT