home page

धमतरी में 85 यजमानों ने कराया कालसर्प योग शांति पूजन

 | 
धमतरी में 85 यजमानों ने कराया कालसर्प योग शांति पूजन


धमतरी में 85 यजमानों ने कराया कालसर्प योग शांति पूजन


धमतरी, 19 अगस्त (हि.स.)। विप्र विद्वत परिषद द्वारा बुधवार को कालसर्प योग शांति पूजन का आयोजन महानदी तट के समीप स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में किया गया। परिषद

द्वारा लगातार 18 वर्षों से आयोजित किए जा रहे इस धार्मिक अनुष्ठान में इस वर्ष 85 यजमानों ने शामिल होकर कालसर्प योग शांति पूजन कराया। पूजन अनुष्ठान परिषद के आचार्य पं. महेश शास्त्री एवं सहयोगी पंडितों द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। आयोजन में धमतरी सहित रायपुर, कुरूद, भखारा, चारामा, केशकाल, कोंडागांव, बलौदाबाजार, आमदी, पलारी और मगरलोड सहित आसपास के क्षेत्रों से यजमान शामिल हुए।

पूजन में तन्मय शर्मा, कु. ऐश्वर्या शर्मा, वंदना कौशिक, ज्योति साहू, गोविंद देवांगन और हर्षित कुमार देवांगन सहित 85 यजमानों ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। रुद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित इस अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने आस्था और भक्ति के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर विप्र विद्वत परिषद के अध्यक्ष पं. बालेन्द्र पाण्डेय, पं. संतोष तिवारी, पं. होमन प्रसाद शास्त्री, पं. अमलेश झा, पं. घनश्याम द्विवेदी, पं. सूरज तिवारी, पं. अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, पं. खेमराज तिवारी, पं. जनक शर्मा, पं. राजा तिवारी, पं. राजकुमार तिवारी, पं. विनोद शर्मा, पं. कामेश्वर पाण्डेय, पं. श्रीकांत तिवारी, पं. सूर्यकांत तिवारी, पं. जितेश तिवारी, पं. कमलेश शर्मा, पं. अरुण उपाध्याय, पं. राजेश दुबे, पं. महेंद्र तिवारी, पं. आलोक त्रिपाठी, पं. राजकिशोर पाण्डेय, पं. शैलेन्द्र पाण्डेय, पं. मनीष चौबे, पं. रामशरण मिश्र, पं. पंकज द्विवेदी, पं. रूपेश उपाध्याय, पं. राजू त्रिपाठी, पं. संदीप दुबे सहित परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

परिषद के सदस्य पं. राजकुमार तिवारी ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार जन्मकुंडली में राहु और केतु के बीच अन्य ग्रहों के स्थित होने को कालसर्प योग या कालसर्प दोष से जोड़ा जाता है। इसके प्रभावों की शांति और जीवन में संतुलन की कामना के लिए कालसर्प योग शांति पूजन कराया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अनुष्ठान के माध्यम से राहु-केतु तथा नाग देवता की कृपा प्राप्त करने और नकारात्मक प्रभावों की शांति की कामना की जाती है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा