home page

बलरामपुर : अवैध रेत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

 | 
बलरामपुर : अवैध रेत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई


बलरामपुर : अवैध रेत पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई


बलरामपुर, 01 जुलाई (हि.स.)। आज बुधवार को खनिज विभाग ने अवैध रेत के परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक रेत से भरा टिपर और करीब 90 घनमीटर अवैध भंडारित रेत जब्त की।

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग ने राजपुर क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर और बसंतपुर में कार्रवाई की।ग्राम नरसिंहपुर में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए गए एक टिपर को जब्त कर पुलिस थाना राजपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। वहीं, ग्राम बसंतपुर स्थित एक फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण इकाई में करीब 30 ट्रैक्टर (लगभग 90 घनमीटर) अवैध रेत का भंडारण पाए जाने पर उसे जब्त कर संबंधित संचालक को नोटिस जारी किया गया है।

खनिज विभाग ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण में शामिल लोगों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय