home page

सूरजपुर : 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार

 | 
सूरजपुर : 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार


सूरजपुर, 08 अगस्त (हि.स.)। सूरजपुर जिले के चौकी लटोरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आज शनिवार को पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 07 अगस्त की रात चौकी लटोरी की टीम ग्राम भ्रमण और सड़क पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम द्वारिकानगर की ओर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने लटोरी बाजार चौक के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रामकुमार (उम्र 36 वर्ष) निवासी ग्राम तुलसी बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 180 एमएल की 35 नग अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 5,250 रुपये बताई गई है।

पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह शराब दुकान से अंग्रेजी शराब खरीदकर फुटकर बिक्री के लिए ले जा रहा था। शराब की खरीद-बिक्री और परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने शराब और परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। मामले में चौकी लटोरी में अपराध क्रमांक 246/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में अपराध दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी लटोरी सुनील सिंह, एएसआई मानिकदास, आरक्षक संतोष जायसवाल और सुनील एक्का की सक्रिय भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय