home page

हाउसिंग बोर्ड की आवास योजना वर्षों से अधूरी पड़ी, निर्माण पूरा कराने की मांग

 | 
हाउसिंग बोर्ड की आवास योजना वर्षों से अधूरी पड़ी, निर्माण पूरा कराने की मांग


सुकमा, 22 जुलाई (हि.स.)। जिले के मलकानगिरी रोड बाईपास में स्थित हाउसिंग बोर्ड द्वारा न्यूनतम दर पर आवास उपलब्ध कराने की योजना वर्षों से अधूरी पड़ी हुई है, जिससे आम नागरिकों में भारी नाराजगी है।

जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत कई आवेदकों से 25,000 और 50,000 तक की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) राशि जमा कराई गई थी। इसके बावजूद, लगभग पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी आवासों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।

मिली जनकारी के अनुसार सुकमा के मलकानगिरी रोड बाईपास स्थित इस हाउसिंग बोर्ड प्रोजेक्ट में कई मकान आज भी आधे-अधूरे बने पड़े हैं। आरोप है कि जिस भी ठेकेदार को निर्माण कार्य सौंपा गया, उसने काम अधूरा छोड़ दिया, जिससे पूरी परियोजना प्रभावित हुई और लोगों को अपने आवास का लाभ नहीं मिल सका। समय पर निर्माण पूरा नहीं होने से आवेदकों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय

सुजय कुजाम ने बुधवार काे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना में हुई देरी और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों तथा संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे