home page

प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित 09 परिवारों को 36 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 | 
प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित 09 परिवारों को 36 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत


जगदलपुर, 12 अक्टूबर (हि.स.)। कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा द्वारा जिले के प्राकृतिक आपदा पीड़ित 09 परिवारों को 36 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

इसके अंतर्गत बकावण्ड विकासखण्ड के ग्राम कोहकापाल की सनपती की मृत्यु तालाब में डुबने से पत्नी श्रीमती राबती को और ग्राम तारापुर के चैती की मृत्यु कुंआ के पानी में डूबने से पति मनु भारती को, जगदलपुर तहसील अंतर्गत ग्राम नगरनार के मनमती की मृत्यु सांप काटने से पति वासुदेव को आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

करपावण्ड तहसील अंतर्गत ग्राम सतोषा गोटीगुड़ापारा निवासी प्रहलाद बघेल की मृत्यु पानी में डुबने से पिता कमलुराम बघेल, तहसील तोकापाल अंतर्गत ग्राम डेंगछापर भानपुरी निवासी डोले की मृत्यु सांप काटने से देवर बुधु को, ग्राम कोयपाल निवासी रामबती कश्यप की मृत्यु पानी में डुबने से पुत्र सोनाधर कश्यप को, तहसील नानगुर अंतर्गत उलनार निवासी दशमी की मृत्यु पानी में डुबने से पुत्र याकूब जान को, ग्राम नेतानार निवासी सहादेव नाग की मृत्यु पानी में डुबने से पिता दशरू नाग को और तहसील जगदलपुर के बाबूसेमरा निवासी दशमी की मृत्यु गाज गिरने से पति घेनुराम को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

उक्त सहायता राशि संबंधितों के बैंक खाते में डीपीटी के माध्यम से अंतरित किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे