home page

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व किसान मेला संपन्न, 200 से अधिक लाेगाें ने लिया लाभ

 | 
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व किसान मेला संपन्न, 200 से अधिक लाेगाें ने लिया लाभ


रायगढ़, 27 सितंबर (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त प्रयास से रविवार काे आर्ष गुरुकुल तुरंगा में वृहद स्वास्थ्य शिविर तथा किसान मेला का आयाेजन किया गया।

रायगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रकाश मिश्रा, डॉ ज्योत्सना अग्रवाल, डॉ प्रभात पटेल एवं अपेक्स हॉस्पिटल से डॉ मनोज गोयल, डॉ राजकुमार गुप्ता,डॉ मुकुंद अग्रवाल तथा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर से डॉ विनोद नायक, डॉ दिनेश कुमार नायक तथा पैरा मेडिकल टीम के संयुक्त उपस्थिति में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। मेडिसिन, शिशु रोग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग सहित अन्य कई जटिल रोगी शिविर में उपस्थित होकर निशुल्क दवा, उपचार व सलाह प्राप्त किया। सुबह 10:00 बजे से लगातार मरीजों का पंजीयन, ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन जांच के पश्चात संबंधित विशेषज्ञ के द्वारा परीक्षण कर उचित मार्गदर्शन दिया गया।

शिविर में एलोपैथी चिकित्सा के साथ-साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा का भी समावेश किया गया था, जहां डॉ. देवाशीष राय चौधरी के मार्गदर्शन में सुबह से ही विभाग के द्वारा विशिष्ट जड़ी बूटियां से बनाया गया काढ़ा का वितरण, संबंधित रोग के निवारण के लिए आयुर्वेदिक उपचार सामग्री का निशुल्क वितरण किया गया।

चिकित्सा के साथ-साथ समसामयिक किसानी समस्या के निराकरण के लिए भी शिविर में व्यवस्था थी, जहां कृषक वर्तमान कृषि समस्या को लेकर पहुंचे व उचित दवा तथा सलाह प्राप्त किया। अनुविभागीय अधिकारी कृषि हरीश राठौर व विकास खंड कृषि अधिकारी रोहित पटेल के नेतृत्व में शिविर में ही मृदा परीक्षण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि समस्या समाधान, निशुल्क दवा वितरण का भी व्यवस्था किया गया था।

आर्ष गुरुकुल तुरंगा में आयोजित इस विशेष शिविर में लगभग 200 से अधिक समस्या ग्रस्त महिला पुरुषों ने स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त किया।

शिविर का उद्घाटन सत्र से शिविर समापन तक गुरुकुल के संचालक आचार्य राकेश कुमार ने आयोजक मंडल का यथायोग्य सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गुरुकुल आश्रम के माता मल्लिका चतुर्भुज, ग्राम पंचायत तुरंगा के सरपंच विनोदिनी सुभाष प्रधान, उप सरपंच विवेक प्रधान, ग्राम पंचायत मचिदा सरपंच शिव गुप्ता, आश्रम के वरिष्ठ सदस्य घनश्याम पटेल, जगन्नाथ प्रधान, विभूतिभूषण प्रधान,दानदाता परिवार से डोलेश्वर गुप्ता,तेजराम गुप्ता उपस्थित रहे।

सफल आयोजन में गुरुकुल के सहायक संचालक राजेंद्र आर्य, डोलामणि विश्वाल, अमित प्रधान, सूरज प्रधान, ओमप्रकाश प्रधान, मनोज प्रधान, हरि आर्य, विजय आर्य, ओम आर्य, प्रियांशु आर्य का विशेष सहयोग रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान