home page

स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू और काेराेना काे लेकर पूरी तरह सतर्क : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

 | 
स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू और काेराेना काे लेकर पूरी तरह सतर्क : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल


प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 152 और कोरोना के दाे मामले

रायपुर, 03 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू और कोरोना के बढ़ते मामले काे लेकर गुरुवार काे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि लाेगाें काे पैनिक होने की जरूरत नहीं हैं। जिला अस्पताल मेकाहारा में जांच की पूरी व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के अब तक 152 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 114 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 38 मरीज सक्रिय हैं। वहीं कोरोना के भी दो मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है। कोरोना से निपटने के लिए पहले लगे डोज़ेस की वजह से शरीर में पर्याप्त इम्यून पॉवर बनी हुई है। जिला अस्पताल मेकाहारा में जांच की पूरी व्यवस्था की गई है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू या कोरोना के लक्षण नजर आते ही किसी तरह की लापरवाही न करें और तत्काल अस्पताल पहुंचकर जांच और इलाज करवाएं। स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू और काेराेना काे लेकर पूरी तरह सतर्क है।

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल