home page

कोंटा से बिलासपुर के बीच चलने वाली हर्ष ट्रेवल्स की बस पर हुई पत्थरबाजी

 | 
कोंटा से बिलासपुर के बीच चलने वाली हर्ष ट्रेवल्स की बस पर हुई पत्थरबाजी


कोंटा से बिलासपुर के बीच चलने वाली हर्ष ट्रेवल्स की बस पर हुई पत्थरबाजी

सुकमा, 11 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के कोंटा से बिलासपुर के बीच चलने वाली हर्ष ट्रेवल्स की बस पर लगातार दूसरे दिन पत्थरबाजी हुई है। कोंटा थाना क्षेत्र के ढोंडरा के पास अज्ञात लोगों ने बस पर पत्थर फेंके, जिससे तीन कांच टूट गए। यह घटना रविवार शाम करीब 04 बजे हुई, जिसमें बस का एक कांच टूटा। इससे पहले शनिवार को भी बस के आगे और पीछे के कांच तोड़े गए थे। दो दिनों में हुई इन घटनाओं से बस संचालक अनूप ध्रुव चिंतित हैं।

बस संचालक अनूप ध्रुव ने रविवार काे बताया कि बस संचालक ने मामले की शिकायत कोंटा थाने में की है। उन्होंने बताया कि जिस तरफ पत्थर फेंके गए, उस ओर कोई यात्री नहीं था, जिससे कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं के पीछे किसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। बस संचालक ने पुलिस और प्रशासन से आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई करने और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे