home page

पुलिस चौकी पहुंचे हरदी के बच्चे, सीखे सुरक्षा के गुर

 | 
पुलिस चौकी पहुंचे हरदी के बच्चे, सीखे सुरक्षा के गुर


धमतरी, 25 जुलाई (हि.स.)। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि आम लोग और समाज के बीच आपसी सामंजस्य बढ़े। वहीं असामाजिक तत्वों से सुरक्षा के लिए पुलिस से सहयोग की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से मिडिल स्कूल हरदी के एनसीसी, स्काउट-गाइड में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने शनिवार काे करेलीबड़ी पुलिस चौकी का भ्रमण किया।

चौकी प्रभारी राधेश्याम बंजारे ने बच्चों का स्वागत कर उन्हें पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने पिस्टल, हथकड़ी, वायरलेस सेट ,हेलमेट जैसी उपकरण दिखाकर उनके उपयोग करने की जानकारी दी। श्री बंजारे ने सड़क पर यातायात नियमों का पालन, अनजान व्यक्तियों से सावधानी, गुड-टच व बेड-टच और इंटरनेट मीडिया पर सतर्कता जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस मित्र है, उनसे डरे नहीं।

चौकी प्रभारी ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रभारी प्रधानपाठक भूषण लाल जगनायक की सराहना की । कार्यक्रम के समापन पर पुलिस स्टाफ ने सभी बच्चों को चाय बिस्किट और चाकलेट देकर विदा किया। बच्चों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक , प्रेरणादायक बताया। चौकी पर उपस्थित संतेर सोरी प्रधान आरक्षक, नकुल नेमात प्रधान रक्षक, घनश्याम साहू आरक्षक, विश्वजीत वर्मा आरक्षक ,धन सिंह ठाकुर आरक्षक आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा