home page

धमतरी में फूलो देवी नेताम का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

 | 
धमतरी में फूलो देवी नेताम का भव्य स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह


धमतरी, 04 अप्रैल (हि.स.)। राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलो देवी नेताम के धमतरी आगमन पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पुनः राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद यह उनका पहला धमतरी दौरा रहा, जिसे कार्यकर्ताओं ने यादगार बना दिया।

नगर के घड़ी चौक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, आतिशबाजी और नारों के बीच उनका अभिनंदन किया। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी, स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, अंबिका मरकाम, लेखराम साहू, डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, योगेश शर्मा, मोहन लालवानी, विजय देवांगन, कविता बाबर सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं ने नेताम के नेतृत्व और उनके पुनर्निर्वाचन पर खुशी जताते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और ऊर्जा को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा