home page

गांव-गांव पहुंच रहा सुशासन: जनसमस्या निवारण शिविरों की शुरुआत, 1334 आवेदन प्राप्त

 | 
गांव-गांव पहुंच रहा सुशासन: जनसमस्या निवारण शिविरों की शुरुआत, 1334 आवेदन प्राप्त


जांजगीर-चांपा, 2 मई (हि. स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के तहत जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 1 मई से 10 जून 2026 तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज शनिवार को जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम सरखों में शिविर आयोजित किया गया, जिसमें आसपास के कई ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिय

शिविर में सरखों, करमंदी, तेन्दूभांठा, खोखसा, सिवनी, पाली, कन्हाईबंद, बोड़सरा, मरकाडीह, हाथीटिकरा, बनारी, खोखरा, पुटपुरा, पेण्ड्री, धाराशिव, मेहदा, सेवई, कुटरा एवं कुथुर पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली और हितग्राहियों को मिल रहे लाभ का अवलोकन किया।

इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके नए आवास की चाबियां भी सौंपी गईं। शिविर में कुल 1334 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1265 मांग और 69 शिकायतों से संबंधित थे।

कार्यक्रम में विधायक ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने शिविरों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं के समाधान पर जोर देते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में सभी आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि शिविरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है और प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने राजस्व मामलों के लिए कैम्प कोर्ट लगाने और नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास, श्रम, विद्युत, परिवहन सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को मौके पर लाभ प्रदान किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT