home page

बलरामपुर : गोदाम में चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, सामान बरामद

 | 
बलरामपुर : गोदाम में चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार, सामान बरामद


बलरामपुर, 30 जुलाई (हि.स.)। रामानुजगंज थाना क्षेत्र में व्यापारी के गोदाम में चोरी करने वाले एक आरोपित को पुलिस ने आज गुरुवार काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का पूरा सामान भी बरामद कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 11 निवासी सारांश केसरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 जुलाई की रात वार्ड क्रमांक 3 स्थित उनके गोदाम से एक मिक्सी, दो कूलर मोटर, एक मोबाइल और दो पंखे चोरी हो गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत 22,900 रुपये बताई गई है। जांच के दौरान वार्ड क्रमांक 9 निवासी नयन गुप्ता पर संदेह जताया गया।

मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस ने नयन गुप्ता (25) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय