home page

गायत्री परिवार बीजापुर ने दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न करवाय

 | 
गायत्री परिवार बीजापुर ने दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न करवाय


बीजापुर, 06 जुलाई (हि.स.)। जिला मुख्यालय के दूरस्त ग्राम उसूर में शिव मंदिर के पवित्र प्रांगण में गायत्री परिवार बीजापुर के मार्गदर्शन एवं शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयाेजन किया गया था।

प्रथम दिवस रविवार काे माता बहनों ने बड़ी संख्या में कलश यात्रा निकालकर सभी देवी-देवताओं एवं ग्रामीणों को आमंत्रण दिया और सांध्यकालीन दीप यज्ञ किया जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं अन्य परिजन उपस्थित रहे। द्वितीय दिवस आज साेमवार काे प्रातः 11 बजे से यह पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हुआ जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की एवं लोक कल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना कर आहुतियां समर्पित की। इस कार्यक्रम में 2 पुंशवन, 29 विद्यारंभ, 3 अन्नप्रासन, 2 नामकरण, और 3 गुरु दीक्षा संस्कार से जुड़कर श्रद्धालु संस्कारवान बनें। सभी संस्कारो का मानवीय जीवन में महत्व बताते हुए गायत्री परिवार द्वारा सभी संस्कार नि.शुल्क संपन्न कराए गए।

यज्ञ में भाजपा जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा, युवा मोर्चा के हरिहर साहनी, तीरथ जुमार मंडल अध्यक्ष उसूर, जिला पंचायत सदस्य शंकरैया माड़वी, जनपद अध्यक्ष पूर्णिमा तेलम, जनपद सदस्य सरोजनी सी पी,अर्चना मडी,वरिष्ठ भाजपा नेत्री रुक्मणी कावरे, रामकुमारी मोरला ने यज्ञ में अपनी उपस्थिति देकर लोकमंगल की कामना करते हुए आहुतियां समर्पित की। समन्वयक बीरा राजबाबू, वरिष्ठ परिजन विजय बहादुर राजभर और बैजनाथ साहू के मार्गदर्शन में युग निर्माण योजना के व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण के सूत्रों को बताया और हम बदलेंगे युग बदलेगा, इस तथ्य के आधार पर विश्वास करते हुए स्वयं को बदलने का प्रयास करते हुए सत्कार्य करने और अपने जीवन को सही मार्ग पर ले जाने की बातें बताते हुए संगठित होकर गुरु कार्य करने हेतु प्रज्ञा मंडल और महिला मंडल का गठन किया गया।

गायत्री प्रज्ञा मंडल उसूर अध्यक्ष का दायित्व कृष्ण कुमार मोरला को तथा महिला मंडल अध्यक्ष संध्या शर्मा को दायित्व सर्व सम्मति से दिया गया । नारी जागरण, पर्यावरण संरक्षण, युवा आंदोलन के लिए भी प्रभारी बनाए गए एवं सप्ताहिक सत्संग एवं स्वाध्याय के माध्यम से जुड़कर गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के सत्य सूत्रीय आंदोलन को आगे बढ़ने का संकल्प लिया। आयोजन समिति की ओर से महाप्रसाद की व्यवस्था थी जिसे सभी ने ग्रहण किया और कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे