home page

कोरबा : 15 मई से शुरू होंगी फ्री री -नीट 2026 की क्लासेस

 | 

कोरबा, 14 मई (हि. स.)। देशभर में नीट परीक्षा रद्द होने की खबर के बाद लाखों छात्र और उनके अभिभावक मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति में हैं। वर्षों की मेहनत और डॉक्टर बनने के सपनों के बीच अचानक आए इस फैसले ने छात्रों का आत्मविश्वास हिला दिया है। ऐसे कठिन समय में फिज‍िक्‍स वल्‍लाह व‍िदयापीठ पाठशाला कोरबा ने छात्रों के समर्थन में बड़ा कदम उठाया है।

तिलक भवन कोरबा में आज गुरुवार को आयोजित संस्थान ने घोषणा की है कि, री नीट 2026 की तैयारी के लिए 15 मई से फ्री क्लासेस और फ्री टेस्ट सीरीज शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य उन छात्रों को दोबारा आत्मविश्वास देना है, जो परीक्षा रद्द होने के बाद निराशा का सामना कर रहे हैं।

संस्थान द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इस समय कई छात्र मानसिक रूप से टूट चुके हैं, लेकिन उनका सपना अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्हें केवल एक नई और मजबूत शुरुआत की जरूरत है और पीडब्‍लयू कोरबा इस संघर्ष में हर छात्र के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

संस्थान ने स्पष्ट किया कि कोई भी छात्र आर्थिक कारणों की वजह से अपने सपनों से समझौता न करे, यही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही छात्रों का आत्मविश्वास फिर से मजबूत कर उन्हें पूरी ताकत के साथ तैयारी में लौटाना भी संस्थान की प्राथमिकता है। अंत में संस्थान ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती और जो छात्र गिरकर दोबारा उठना जानते हैं, वही इतिहास बनाते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी