home page

कोरबा में 12 अक्टूबर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बोन मिनरल डेंसिटी और ब्लड शुगर की होगी जांच

 | 
कोरबा में 12 अक्टूबर को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बोन मिनरल डेंसिटी और ब्लड शुगर की होगी जांच


कोरबा, 09 अक्टूबर (हि. स.)। विश्व आर्थराइटिस दिवस के अवसर पर स्वस्थ भारत समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत 12 अक्टूबर को कोरबा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद, विश्व हिंदू परिषद एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

शिविर में आयुर्वेद विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ. वागेश्वरी शर्मा और नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में वात रोगों से संबंधित परामर्श के साथ आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, षटकर्म और योग चिकित्सा की जानकारी दी जाएगी।

आयोजकों के अनुसार, शिविर में बीएमडी मशीन से अस्थि खनिज घनत्व (बोन मिनरल डेंसिटी) की 2,200 रुपये मूल्य की जांच निःशुल्क की जाएगी। इसके अलावा ब्लड शुगर जांच, वातशामक काढ़ा और स्वास्थ्य पुस्तिका भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। मरीजों को योग, प्राणायाम, खानपान, दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में व्यक्तिगत परामर्श भी दिया जाएगा।

नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि विश्व आर्थराइटिस दिवस का उद्देश्य गठिया और जोड़ों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने अंचलवासियों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

शिविर में पंजीयन और जांच के लिए निर्धारित समय प्राप्त करने हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क किया जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी