home page

ग्राम बगदेही में निशुल्क नेत्र शिविर, 200 मरीजों की जांच

 | 
ग्राम बगदेही में निशुल्क नेत्र शिविर, 200 मरीजों की जांच


ग्राम बगदेही में निशुल्क नेत्र शिविर, 200 मरीजों की जांच


ग्राम बगदेही में निशुल्क नेत्र शिविर, 200 मरीजों की जांच


धमतरी, 28 मार्च (हि.स.)। महावीर इंटरनेशनल शाखा धमतरी द्वारा ग्राम बगदेही में शनिवार काे निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने लाभ उठाया, जहां कुल 200 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 85 जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क चश्मा वितरित किया गया।

जांच के दौरान 45 मरीज मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए, जिनके उपचार के लिए आगे की प्रक्रिया हेतु सूची अरविंदो नेत्रालय रायपुर को भेजी गई है, जहां उनके ऑपरेशन की व्यवस्था की जाएगी।

शिविर में चिकित्सकीय सेवाएं डॉ. राधा लक्ष्मी साहू, मुकेश प्रधान, एस. आचार्या, गौरव यादव, मुस्कान चंद्रा, तमन्ना चौधरी, विक्रम गिरधर और वैभव नाथ पांडे द्वारा प्रदान की गईं। कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर सहयोगदाताओं रिखब चंद, बसंत ओसवाल (बगदेही/कुरूद/धमतरी) का सम्मान कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। चश्मों की व्यवस्था डॉ. निरंजन हरितवाल द्वारा की गई, जिसके लिए शाखा ने उनका आभार व्यक्त किया। वहीं सिद्धार्थ सेठिया ने अपने फार्म हाउस से स्वीट कॉर्न भेंट कर सेवा कार्य में सहयोग दिया, जिसके लिए उनका भी अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ जोन अध्यक्ष ज्ञानचंद लुणावत, रीजन 9 डायरेक्टर अशोक पारख, शाखा अध्यक्ष निलेश लुंकड़ सहित खेमचंद गोलछा, स्वरूप बेद, सिद्धार्थ सेठिया, विनोद चौरडिया, नीलू लुणावत, शोभा बैद, पूजा सेठिया एवं अरविंदो नेत्रालय रायपुर की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा