पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व मुख्यमंत्री साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार काे महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री साय ने सर्वप्रथम गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर पहुंचकर मां रणेश्वर रामचंडी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां रामचंडी से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति के साथ प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरन्दर मिश्रा, विधायक संपत अग्रवाल सहित बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के पदाधिकारी, समाजजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

