home page

जांजगीर : पूर्व शिक्षा मंत्री सत्यनारायण शर्मा का 7 मार्च को होगा शिवरीनारायण आगमन

 | 
जांजगीर : पूर्व शिक्षा मंत्री सत्यनारायण शर्मा का 7 मार्च को होगा शिवरीनारायण आगमन


जांजगीर चांपा, 06 मार्च (हि.स.)। अविभाजित मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री सत्यनारायण शर्मा का शिवरीनारायण आगमन 7 मार्च को होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय शिवरीनारायण के स्नातक द्वितीय वर्ष एवं स्नाकोत्तर पूर्व के छात्र-छात्राओं द्वारा अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के विदाई एवं आशीर्वाद समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योतिंद्रनाथ ठाकुर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) भिलाई इस्पात संयंत्र करेंगे। कार्यक्रम में राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इनके अतिरिक्त अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय दूधाधारी वैष्णव दास स्नाकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय रायपुर के सेवा निवृत प्राचार्य डॉ राधा पांडे एवं सेवानिवृत्ति प्राध्यापक तोय निधि वैष्णव व विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षण समिति के सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह होंगे । कार्यक्रम महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय शिवरीनारायण के सभागार में दोपहर 12:30 बजे से आयोजित की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT