वन अधिकार समिति की बैठक 25 अगस्त को
| Aug 22, 2026, 18:04 IST
बलरामपुर, 22 अगस्त (हि.स.)। बलरामपुर जिलास्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक 25 अगस्त को सुबह 11 बजे संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में होगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिलास्तरीय वन अधिकार समिति की अध्यक्ष चंदन संजय त्रिपाठी करेंगी।
बैठक में वन अधिकार अधिनियम 2006, नियम 2008 और संशोधित नियम 2012 के तहत व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रों में त्रुटि सुधार से जुड़े मामलों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा व्यक्तिगत वन अधिकार के निरस्त दावा आवेदनों के अनुमोदन से संबंधित प्रकरणों पर भी विचार किया जाएगा।
कलेक्टर ने समिति के सभी संबंधित सदस्यों को निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

