पखांजूर बाजार से वन विभाग ने 11 जिंदा कछुओं के साथ एक आराेपित काे किया गिरफ्तार
कांकेर, 24 जुलाई (हि.स.)। जिले के पखांजूर में वन विभाग की टीम ने वन्य जीवों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उड़नदस्ता दल ने ग्राम पीवी-124 के बाजार में दबिश देकर 11 जिंदा कछुओं के साथ एक आरोपित को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, उड़नदस्ता दल को सूचना मिली थी कि ग्राम पीवी-124 के बाजार में वन्यप्राणियों की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर घेराबंदी की और कछुओं की बिक्री कर रहे आरोपित दीपांकर राय (निवासी ग्राम पीवी-117) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 जिंदा कछुए बरामद कर जब्त किए गये हैं। आरोपित के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी आराेपित के विरूद्ध कार्रवाई उपरांत आज शु्क्रवार काे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

