home page

रायपुर : खाद्य मंत्री  बघेल ने विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 | 
रायपुर : खाद्य मंत्री  बघेल ने विकसित कृषि संकल्प अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


रायपुर 06 मई (हि.स.)। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल ने आज बुधवार काे बेमेतरा जिला में किसानों को उन्नत एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में कृषि जागरूकता रथ के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, नवीन तकनीकों, जैविक खेती, फसल विविधीकरण तथा शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। रथ के माध्यम से विशेषज्ञ किसानों से सीधे संवाद कर उन्हें खेती में नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। विकसित कृषि संकल्प अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती करने, लागत कम करने तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक किसानों तक पहुंच सुनिश्चित करें तथा उन्हें शासन की सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। साथ ही किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के भी निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, एसएसपी रामकृष्ण साहू, जिला प्रशासन के अधिकारी, कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल