home page

कोरबा में खाद्य विभाग की कार्रवाई, तीन दुकानों में खरीद-बिक्री बंद; प्रभात डेयरी से मिठाई के सैंपल लिए

 | 
कोरबा में खाद्य विभाग की कार्रवाई, तीन दुकानों में खरीद-बिक्री बंद; प्रभात डेयरी से मिठाई के सैंपल लिए


कोरबा में खाद्य विभाग की कार्रवाई, तीन दुकानों में खरीद-बिक्री बंद; प्रभात डेयरी से मिठाई के सैंपल लिए


कोरबा, 04 नवंबर (हि. स.)। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार, 4 नवंबर को जिले में जांच अभियान चलाया। आयुक्त दीपक अग्रवाल और कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में मिठाइयों के नमूने जांच के लिए लिए गए, वहीं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले तीन प्रतिष्ठानों में खरीद-बिक्री बंद करा दी गई।

खाद्य अधिकारी विकास भगत ने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने निहारिका स्थित प्रभात डेयरी से काजू बर्फी और पेड़ा का सैंपल जांच के लिए लिया है। वहीं बुधवारी बाजार स्थित शारदा डेयरी, दर्री के श्याम स्वीट्स और तुलसी नगर स्थित बालाजी नमकीन का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किए जाने के कारण तीनों प्रतिष्ठानों में सुधार होने तक खरीद-बिक्री बंद कराई गई है।

उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिले में लगातार जांच और निरीक्षण की कार्रवाई की जा रही है। खाद्य कारोबारियों को निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी