home page

सहकारी बैंक परिवार ने बाढ़ राहत के लिए जुटाए दो लाख का चेक कलेक्टर काे सौंपा

 | 
सहकारी बैंक परिवार ने बाढ़ राहत के लिए जुटाए दो लाख का चेक कलेक्टर काे सौंपा


जगदलपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। बस्तर जिले में विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए 02 लाख 01 हजार रूपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से संग्रहित 2,01,000 रूपये की धनराशि का चेक बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप एवं उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा के हाथों कलेक्टर आकाश छिकारा को सौंपा गया। इस अवसर पर बैंक के सीईओ केएस ध्रुव, अतिरिक्त सीईओ एसए रजा, कर्मचारी संघ अध्यक्ष आरके सूर्यवंशी, सचिव आशीष बराल तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के बीच जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों की यह पहल प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है। बैंक परिवार द्वारा एकजुट होकर राहत कार्यों में सहयोग के लिए आगे आना संकट की घड़ी में “सेवा और संवेदना” की भावना को मजबूत करता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे