home page

सुकमा बस स्टैंड के एजे मोबाइल की दुकान में लगी आग

 | 
सुकमा बस स्टैंड के एजे मोबाइल की दुकान में लगी आग


सुकमा, 26 जुलाई (हि.स.)। जिला मुख्यालय सुकमा के बस स्टैंड स्थित एजे मोबाइल दुकान में बीती रात करीब 11:30 बजे अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सुकमा कोतवाली पुलिस और अग्निशमन दल तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस, अग्निशमन दल और स्थानीय नागरिकों ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर समय रहते काबू कर आग को आस-पास की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोक दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा और संभावित जन-धन की हानि हाेने से बच गई।

घटना के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस और अग्निशमन दल का भरपूर सहयोग किया। सभी के समन्वित प्रयास और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, मामले की विस्तृत जांच जारी है। सुकमा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आगजनी, दुर्घटना अथवा किसी भी आपातकालीन स्थिति की जानकारी तत्काल डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सुकमा पुलिस ने कहा कि पुलिस जनसुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है, और हर आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे