home page

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई रिहर्सल

 | 
80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई रिहर्सल


80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई रिहर्सल


80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई रिहर्सल


कलेक्टर और एसपी ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बलरामपुर, 13 अगस्त (हि.स.)। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को जिला मुख्यालय बलरामपुर स्थित पुलिस ग्राउंड में समारोह का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में पूरे कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट रिहर्सल किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर आर.एस. लाल ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

पूर्वाभ्यास के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाली सभी गतिविधियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोहराया गया। सबसे पहले वंदे मातरम का गायन हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि की भूमिका निभा रहे अपर कलेक्टर आर.एस. लाल ने ध्वजारोहण किया। परेड में शामिल विभिन्न सशस्त्र बलों और विद्यालयीन दलों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। शस्त्रधारी जवानों ने तीन चक्र में हर्ष फायर का भी प्रदर्शन किया।

परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन ने परेड कमांडर के रूप में किया, जबकि सूबेदार रक्षित केंद्र ज्योति साहू परेड टू-आईसी रहीं। पूर्वाभ्यास में 12वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रामानुजगंज, 10वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल डी कंपनी, 11वीं वाहिनी बी कंपनी, जिला पुलिस बल पुरुष एवं महिला, नगर सेना, वन विभाग, एनसीसी शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बलरामपुर सहित विभिन्न विद्यालयों के दलों ने हिस्सा लिया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। अंतिम पूर्वाभ्यास में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी अभ्यास किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

फाइनल रिहर्सल के दौरान कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, प्रवेश व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने और समारोह के दौरान किसी तरह की कमी नहीं रहने देने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, आर.एन. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय