home page

टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार एक छात्रा की मौत, दो सहेलियां घायल

 | 
टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार एक छात्रा की मौत, दो सहेलियां घायल


जगदलपुर, 02 अगस्त (हि.स.)। बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंतर्गत रायकोट रेलवे क्रॉसिंग के पास आज रविवार काे फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ जलप्रपात घूमने जा रही स्कूटी सवार 11वीं की छात्रा की तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कोड़ेनार पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार टिप्पर चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेगीगुड़ा कोटवारपारा निवासी आरती नाग (16 वर्ष) अपने दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए मंडवा जलप्रपात जा रही थी। वह अपनी सहेलियों दीपिका और उर्मिला के साथ स्कूटी पर सवार थी। रायकोट रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक टिप्पर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आरती नाग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार उसकी दोनों सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे