home page

कांग्रेस से 20 निष्कासित नेताओं का निष्कासन रद्द, आदेश जारी

 | 
कांग्रेस से 20 निष्कासित नेताओं का निष्कासन रद्द, आदेश जारी


रायपुर, 20 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी से निष्कासित नेताओं की फिर से घर वापसी हुई है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की 18 सितंबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के बाद पार्टी ने आज रविवार काे 20 निष्कासित नेताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आदेश भी जारी किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के विभिन्न जिलों के निष्कासित कांग्रेस नेताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया है। इनमें रायपुर, मुंगेली, गरियाबंद, कोंडागांव और राजनांदगांव जिले के नेता शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

आदेश में शामिल नेताओं में आनंद कुकरेजा (रायपुर), विनय चोपड़ा (मुंगेली), पूनम पाण्डेय (रायपुर), विशाल रजानी (रायपुर), गोरेलाल सिन्हा (गरियाबंद), राघोवा महाड़िक (गरियाबंद), भविष्य प्रधान (गरियाबंद), ऋतिक सिन्हा (गरियाबंद), भानुप्रताप साहू (गरियाबंद), सुशील सोनी (गरियाबंद), सगीर खान (कोंडागांव), सिद्धार्थ डोंगरे (राजनांदगांव), राजेश गुप्ता (राजनांदगांव), जितेश सिमनकर (राजनांदगांव), सुनीता सिन्हा (राजनांदगांव), सकूर चौहान (राजनांदगांव), आशीष सोनकर (राजनांदगांव), शशांक डोंगरे (राजनांदगांव), श्यामबती सिन्हा (राजनांदगांव) और अंजू बंजारे (राजनांदगांव) के नाम शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल