home page

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले कांग्रेसी, बलरामपुर आने का दिया न्यौता

 | 
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले कांग्रेसी, बलरामपुर आने का दिया न्यौता


संगठनात्मक गतिविधियों और जिले की राजनीतिक परिस्थितियों पर हुई चर्चा

बलरामपुर, 12 अगस्त (हि.स.)। बलरामपुर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार को रायपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से पूर्व मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के संबंध में चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बलरामपुर जिले का दौरा करने का न्यौता भी दिया। उन्होंने जिले में पार्टी की गतिविधियों और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के बलरामपुर दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई गई।

सौजन्य मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक सामरी महेश्वर पैकरा, वरिष्ठ कांग्रेसी दानिश रफीक, अंबिकापुर किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव जशवंत सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी लखनपुर बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकरगढ़ सत्यनारायण अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उम्मत रसूल (भोला), हीरालाल यादव, विनोद तिवारी, सागर सिंह, जसीम अंसारी, रमेश यादव, पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गुप्ता एवं सुजीत पैकरा उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय