home page

अपडेट : कोटराही में तीन एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

 | 
अपडेट : कोटराही में तीन एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त


अपडेट : कोटराही में तीन एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त


राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दोबारा कब्जा रोकने के लिए कराई गई मार्किंग

बलरामपुर, 22 जुलाई (हि.स.)।बलरामपुर जिले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। आज बुधवार काे वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम कोटराही में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब तीन एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

कार्रवाई के दौरान नियमानुसार अतिक्रमण हटाकर सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। इसके बाद भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए जेसीबी की मदद से सीमांकन संबंधी गड्ढे खुदवाकर भूमि की मार्किंग भी कराई गई।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा नहीं करने और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त अभियान में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीओपी, बसंतपुर थाना प्रभारी, वाड्रफनगर चौकी प्रभारी, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय