home page

गेवरा प्रोजेक्ट कंज्यूमर को-ऑपरेटिव स्टोर्स के संचालक मंडल चुनाव का कार्यक्रम जारी

 | 

कोरबा, 16 मार्च (हि. स.)। गेवरा प्रोजेक्ट कंज्यूमर को-ऑपरेटिव स्टोर्स लिमिटेड, गेवरा प्रोजेक्ट (पंजीयन क्रमांक 3369), विकासखंड कटघोरा, जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

रिटर्निंग अधिकारी दीपक सिंह कंवर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया निर्धारित तिथियों में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 24 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक समिति कार्यालय में नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके बाद विशेष साधारण सभा में 2 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद समिति कार्यालय में ही मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके पश्चात अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया 7 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक समिति कार्यालय में संपन्न होगी।

निर्वाचन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक सदस्य समिति कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी